अजनाला:
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए ‘मानस की जात सभै एकै पहचानबो’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय सहित सभी वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मान सरकार ने ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए कदम बढ़ाते हुए राज्यभर के गांवों में ईसाई समुदाय के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने के लिए अनुदान (ग्रांट) के खुले गफ्फे जारी किए हैं। इस जारी अनुदान के पहले चरण में विधानसभा क्षेत्र अजनाला के 61 गांवों में ईसाई कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 15.25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
स. धालीवाल ने यहाँ अजनाला क्षेत्र के 61 गांवों में 25-25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 61 कम्युनिटी हॉलों के निर्माण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की राशि के स्वीकृति (सेंक्शन) पत्र संबंधित ग्राम पंचायतों को बांटने के दौरान एक प्रभावशाली समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय की सुविधा के लिए सरकारी अनुदान से बनने वाले इन कम्युनिटी हॉलों का उपयोग लोग दुख-सुख के कार्यक्रमों, शादियों, प्रार्थनाओं और सामाजिक मुद्दों की बैठकों के लिए कर सकेंगे। इसके परिणामस्वरूप इस समुदाय को ऐसे कार्यक्रमों के लिए निजी पैलेस या हॉल किराये पर लेने के भारी खर्च के बोझ से मुक्ति मिलेगी।