Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsपासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, दस्तावेजों को लेकर बदली प्रक्रिया...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, दस्तावेजों को लेकर बदली प्रक्रिया ।

विदेश मंत्रालय ने नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए आवेदक अपने जरूरी दस्तावेज DigiLocker में अपलोड और लिंक करें।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदकों को DigiLocker से संबंधित कॉलम अवश्य भरना चाहिए और आधार कार्ड, वोटर आईडी तथा पैन कार्ड जैसे दस्तावेज DigiLocker से जोड़ने चाहिए। इससे पासपोर्ट सेवा पोर्टल के जरिए दस्तावेजों का सत्यापन स्वतः और तेजी से हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति विदेश से भारत लौटता है और उसके आवश्यक दस्तावेज DigiLocker में उपलब्ध हैं, तो उसे दस्तावेज सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन प्रणाली सीधे DigiLocker में मौजूद दस्तावेजों का सत्यापन कर लेती है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बन जाती है।

यशपाल ने यह भी बताया कि नए पासपोर्ट के आवेदन में सरनेम (उपनाम) भरने का विकल्प उपलब्ध है। हालांकि कई देशों के दूतावास और वीजा एजेंसियां पासपोर्ट पर सरनेम दर्ज होना अनिवार्य मानती हैं। ऐसे में भविष्य में वीजा आवेदन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए आवेदकों को अपने पासपोर्ट में सरनेम जरूर दर्ज करवाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments