Friday, August 28, 2026
HomeLatest Newsजंडियाला-वैरोवाल सड़क पर बनने वाले एक नए पुल का शिलान्यास|

जंडियाला-वैरोवाल सड़क पर बनने वाले एक नए पुल का शिलान्यास|

लोक निर्माण मंत्री द्वारा अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे से जंडियाला-वैरोवाल सड़क पर बनने वाले एक नए पुल का भी शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि गांव गुणोवाल में 81.67 लाख रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी समय सीमा भी 6 महीने निश्चित की गई है। संबंधित ठेकेदार को इस काम का अलॉटमेंट भी किया जा चुका है। स. ईटीओ ने कहा कि इस पुल के निर्माण से आम जनता को आवाजाही में काफी बड़ी राहत मिलेगी। शिलान्यास के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि जनता को आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा सके।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular