Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsछोले-कुलचे की रेहड़ी से टीम इंडिया तक! जालंधर के अर्जुन राजपूत का...

छोले-कुलचे की रेहड़ी से टीम इंडिया तक! जालंधर के अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन ।

 

पंजाब के जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का अगले महीने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी की लहर है।

अर्जुन साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता होती राम छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाने के साथ-साथ एक बेकरी में काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट के सपने को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर अर्जुन पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे। उनकी सफलता को मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल माना जा रहा है। अर्जुन की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular