Monday, October 12, 2026
HomeLatest Newsडिप्टी कमिश्नर ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन के साथ की अहम बैठक,...

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन के साथ की अहम बैठक, संबंधित विभागों को बुधवार तक लंबित शिकायतों का निपटारा करने की सख्त हिदायत

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की 125 शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया गया है।

यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी सहित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों की पी.एस.टी.सी. पोर्टल पर दर्ज पुलिस, स्थानीय सरकारों, जिला उद्योग, खाद्य एवं सिविल सप्लाईज, श्रम, बिजली, मंडी बोर्ड, पी.डब्ल्यू.डी., राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, टैक्स एवं एक्साइज के अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित 125 मुद्दों का निपटारा किया गया है।

पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए श्री वालिया ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित समस्याओं का निपटारा बुधवार तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि व्यापारियों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए पंजाब ट्रेडर्स कमिशन बनाया गया है, जिसके प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह बैठक की जा रही है, ताकि व्यापारियों को और बेहतर तरीके से सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों को कारोबार के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों के मुद्दों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एस.डी.एम. शुभी आंगरा एवं शायरी मल्होत्रा,ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम सुमनदीप कौर, सहायक कमिश्नर (जनरल) बादलदीन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंजाब राज्य विकास कमिशन के सदस्य आशुतोष, ट्रेडर्स कमिशन के सदस्य हरिंदरपाल सिंह मनोचा एवं इंद्रवंश सिंह चड्ढा के अलावा कमिशन के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular