Saturday, August 29, 2026
HomeLatest Newsजालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, हंसराज रघुवंशी 13...

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत जिनके साथ पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली भी मौजूद थे ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 13 जून की शाम को जालंधर में भगवान शिव जी को समर्पित एक बड़ा धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

यह विशाल धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी भजनों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे।

मेयर विनीत धीर, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सलाहकार दीपक बाली ने जोर देकर कहा कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर साईं दास स्कूल के ग्राउंड में शाम 6:30 बजे यह धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार द्वारा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों में पूर्ण सहयोग देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समागम में श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करेंगे।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular