Monday, October 12, 2026
HomeLatest News8 आधुनिक पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस बरामद - अमृतसर

8 आधुनिक पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस बरामद – अमृतसर

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 8 आधुनिक पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे। यह मॉड्यूल सीमा पार से ड्रोनों के माध्यम से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप मंगवाता था और फिर उन्हें पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाता था।
इस मामले में अमृतसर के थाना छेहर्टा में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular