Thursday, July 16, 2026
HomeLatest Newsशांतिपूर्ण ढंग से चल रही मतदान प्रक्रिया-जालंधर

शांतिपूर्ण ढंग से चल रही मतदान प्रक्रिया-जालंधर

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जालंधर श्री वरजीत वालिया के नेतृत्व में जिले की 5 नगर कौंसिलों आदमपुर, करतारपुर, नकोदर, नूरमहल व फिल्लौर और 2 नगर पंचायतों महतपुर व लोहियां खास में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया चल रही है। मतदाता भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
दोपहर 12 बजे तक नगर कौंसिल आदमपुर में 31.36 प्रतिशत, करतारपुर में 32.71, नकोदर में 32.12, नूरमहल में 35.58 और नगर कौंसिल फिल्लौर में 31.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह नगर पंचायत महतपुर में 36.17 प्रतिशत और लोहियां खास में 36.86 प्रतिशत वोट शांतिपूर्ण ढंग से पड़े।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular