Thursday, October 15, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में 26 मई को छुट्‌टी घोषित...

पंजाब में 26 मई को छुट्‌टी घोषित…

पंजाब में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सोमवार, 25 मई से अगले आदेश तक सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के समय में बदलाव कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे।
इसके साथ ही, पंजाब सरकार ने 26 मई को होने वाले नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के कारण राज्य में सार्वजनिक अवकाश (जनरल हॉलिडे) की घोषणा की है।
पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग (पर्सनल डिपार्टमेंट) द्वारा जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि यह कदम राज्य में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लू के कारण आम जनता व कर्मचारियों को राहत देने के लिए उठाया गया है। इस संबंध में सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों (डिवीजनल कमिश्नर) और उपायुक्तों (डिप्टी कमिश्नर) को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है। सरकार ने प्रशासन को इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular