पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा केंद्र सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपये का अधिशेष (मुनाफा) हस्तांतरित करने के फैसले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी कि आरबीआई के रिजर्व फंड से इतनी बड़ी राशि निकालने से केंद्रीय बैंक की वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है, जो अंततः देश की दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
इसके साथ ही, चीमा ने मांग की है कि इस मुनाफे का एक हिस्सा राज्यों के साथ भी साझा किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि देश के व्यापक आर्थिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए आरबीआई की संस्थागत स्वतंत्रता और स्वायत्तता को हर हाल में बनाए रखना बेहद जरूरी है।