Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsफगवाड़ा में AAP का बड़ा दांव, सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल बने नए...

फगवाड़ा में AAP का बड़ा दांव, सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल बने नए हलका इंचार्ज, विपक्ष में मची खलबली…..

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दोआबा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी हाईकमान ने होशियारपुर से मौजूदा लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। उन्होंने पूर्व हलका इंचार्ज हरजी मान की जगह ली है।
पार्टी के इस बड़े फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे आने वाले चुनावों से पहले ‘आप’ की एक सोची-समझी और रणनीतिक तैयारी के रूप में देख रहे हैं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular