Thursday, July 16, 2026
HomeLatest Newsडिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक- ...

डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक- जालंधर

जालंधर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब में शुरू की जा रही वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी निर्देशों और समय-सारणी की जानकारी दी।

इस बैठक में जिला प्रशासकीय कम्प्लैक्स में डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रोग्राम के तहत बूथ लेवल अधिकारी 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट वोटर सूची का प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को होगा और दावे व आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 1 अक्तूबर 2026 को होगा।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर और चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular