Thursday, July 16, 2026
Homeपंजाबपूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में होंगे शामिल:CM मान पटियाला...

पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में होंगे शामिल:CM मान पटियाला में करवाएंगे जॉइन I

शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आज औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने जा रहे हैं
इस बड़े राजनीतिक फेरबदल को अमलीजामा पहनाने के लिए खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला स्थित रखड़ा के वीआईपी आवास ‘करतार विला’ पहुंच रहे हैं, जहां वे उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी में शामिल होते ही रखड़ा को सरकार या संगठन में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
आम आदमी पार्टी में आने की मुख्य वजह :
  • बेअदबी कानून की तारीफ: रखड़ा ने हाल ही में भगवंत मान सरकार द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ लाए गए सख्त कानून की जमकर सराहना की थी। उन्होंने बयान दिया था कि मान सरकार के इस फैसले से उनके और उनके परिवार के दिल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए सम्मान काफी बढ़ गया है, जिसके बाद उन्होंने पंजाब के हितों के लिए काम करने वाली राजनीतिक ताकत के साथ खड़े होने का फैसला किया।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular