Saturday, November 28, 2026
HomeLatest NewsPunjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत,...

Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

 पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है।

सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और फिलहाल लू को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। लुधियाना और पठानकोट में बारिश हुई, जिसमें पठानकोट में करीब 3.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहा।

तापमान 40 डिग्री से नीचे

राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। कई जगहों पर पारे में गिरावट भी दर्ज की गई है।

चंडीगढ़: 36.5°C
अमृतसर: 33°C
लुधियाना: 35.6°C
पटियाला: 38.1°C

बठिंडा में अधिकतम तापमान 39.3°C रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

तेज हवाएं और आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 6 मई के बीच मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंधी, तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular