कपूरथला में शुक्रवार तड़के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
कार में ड्राइवर बैठा हुआ था, इसी दौरान हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वह बाहर भी नहीं निकल पाया और सीट पर ही लुढ़क गया।
मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। इससे पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन गोपी नहीं मुकरा था। उधर, डोनी बल ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है।



