Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsराजस्थान रॉयल्स से हारकर भी पंजाब किंग्स नंबर 1, सनराइजर्स हैदराबाद को...

राजस्थान रॉयल्स से हारकर भी पंजाब किंग्स नंबर 1, सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ नुकसान

आईपीएल 2026 के 40वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की सूरत में हल्का सा बदलाव हुआ है.

आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर में अपनी जीत 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को बरकरार रखा है. राजस्थान रॉयल्स की ये IPL 2026 में खेले 9 मैचों में छठी जीत रही. वहीं 8 मैचों में लगातार 7 जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स की पहली हार. अब सवाल है कि इस जीत और हार का IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल का क्या असर पड़ा? सबसे बड़ी बात ये कि इन दोनों टीमों के घमासान में सनराइजर्स हैदराबाद का नुकसान कैसे हुआ?

राजस्थान से हारकर भी पंजाब नंबर 1

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का परफॉर्मेन्स अब तक का इतना तगड़ा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मुकाबला गंवाने के बाद भी अंक तालिका में उनकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ा. वो राजस्थान से मैच हारने के बाद भी नंबर 1 बने हैं. उनके 8 मैचों में 6 जीत, 1 हार और 1 मैच में अंक बांटने के बाद 13 अंक हैं. जबकि उनका रन रेट 1.043 का है.

पंजाब पर जीत से राजस्थान को क्या फायदा हुआ?

अब सवाल है कि राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स पर जीत से क्या फायदा हुआ? इसका जवाब उनकी सुधरी रैंकिंग में है. पॉइंट्स टेबल में राजस्थान वाले अब नंबर 4 से नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. उनके 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के बाद 12 अंक हैं. वैसे नंबर 2 पर मौजूद RCB के भी 12 अंक ही हैं. मगर राजस्थान से एक मैच कम खेलने और बेहतर रन रेट के चलते वो दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. RCB का रन रेट 1.919 का है. जबकि राजस्थान का रन रेट 0.617 का है.

सनराइजर्स हैदराबाद को कैसे नुकसान हो गया?

राजस्थान और पंजाब के मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का नुकसान हुआ क्योंकि उसे पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 से नंबर 4 पर खिसकना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के बाद 10 अंक हैं. ऑरेंज आर्मी का रन रेट 0.815 का है.

टॉप-4 टीमों को छोड़ माइनस में सबका रन रेट

बड़ी बात ये है कि IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप फोर टीमों को छोड़कर बाकी सभी टीमों का रन रेट माइनस में है. गुजरात टाइटंस के 8 मैच में 8 अंक हैं और वो 5वें नंबर पर है. जबकि इतने ही मैच खेलकर CSK और DC के 6-6 अंक हैं. बस रन रेट में फर्क के चलते CSK छठे और DC 7वें नंबर पर है.
IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब हालत अभी लखनऊ सुपर जायंट्स की है, जिसने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीते हैं. ये टीम 10वें नंबर पर है. वहीं मुंबई इंडियंस 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के बाद 9वें स्थान पर है, कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर है. उसने 8 मैचों में 2 जीते हैं जबकि 1 मैच में उन्हें अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है. मतलब इस टीम के पास 5 अंक है.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments