Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest NewsJalandhar Police की नशे के खिलाफ कार्रवाई:200 केसों से जुड़ी ड्रग्स...

Jalandhar Police की नशे के खिलाफ कार्रवाई:200 केसों से जुड़ी ड्रग्स की नष्ट, हेरोइन-गांजा और स्मैक आग के हवाले

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है।

पुलिस ने विभिन्न छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मादक पदार्थों के स्टॉक को आधिकारिक तौर पर नष्ट कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत कुल 200 मामलों से संबंधित हेरोइन, चूरा पोस्त, गांजा और नशीली गोलियों को पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ ठिकाने लगाया गया।
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी अभियान के तहत, पुलिस द्वारा समय-समय पर जब्त किए गए नशीले पदार्थों का निस्तारण (डिस्पोजल) किया गया। यह पूरी प्रक्रिया उच्चाधिकारियों की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई।
200 केसों की सामग्री हुई खाक
पुलिस प्रशासन के अनुसार, अलग-अलग 200 एफआईआर (FIR) से संबंधित नशीली सामग्री को आग के हवाले किया गया। इसमें हेरोइन जैसे महंगे ड्रग्स से लेकर भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और चूरा पोस्त शामिल था। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जब्त माल का सुरक्षित और कानूनी निपटारा करना है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular