Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में जूस बार की आड़ में अवैध शराब सप्लाई:तस्कर राजू चौहान...

जालंधर में जूस बार की आड़ में अवैध शराब सप्लाई:तस्कर राजू चौहान गिरफ्तार, पुलिस-एक्साइज विभाग की जॉइंट रेड

जालंधर के राज नगर से सटी मधुवन कॉलोनी में पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट की जॉइंट रेड में 50 पेटी अवैध शराब मिली।

टीम ने शराब तस्करी के आरोप में राजू चौहान नामक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी जूस की दुकान की आड़ में अवैध शराब की सप्लाई करता था। एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम के साथ एसपी, एसीपी और एसएचओ ने जब रेड की तो घर के अंदर खुल में शराब की पेटियां रखी मिलीं।
एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद घर पर छापा मारा गया। घर में 50 पेटियां अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली। पहले भी कई बार जांच की जा चुकी थी, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में व्हिस्की की पेटियां बरामद हुई हैं।
राजू के खिलाफ तस्करी के पहले भी केस दर्ज
एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें नाखां वाले बाग से किसी ने अवैध शराब के कारोबार की सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम के साथ मिलकर घर पर रेड की। जांच में यह भी सामने आया है कि राजू चौहान अपनी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर रहा था।
मौके से चार सिलेंडर भी बरामद
इस संबंध में नगर निगम की टीम को भी सूचित किया गया है, जिसने घटनास्थल का जायजा लिया है। नगर निगम की ओर से भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि राजू के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मौके से चार सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular