Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsLudhiana में गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर धमकी:पहले फेसबुक पर हुआ...

Ludhiana में गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर धमकी:पहले फेसबुक पर हुआ लाइव, फिर विदेशी नंबर से कॉल कर परिवार को धमकाया

लुधियाना में गैंगस्टर के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है।

थाना सराभा नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तकदीर सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र परमिंदर सिंह निवासी बाड़ेवाल, लुधियाना ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ‘अर्श डल्ला’ गैंगस्टर के नाम पर फेसबुक पर लाइव होकर उनके परिवार को धमका रहा है।
आरोप है कि 17 अप्रैल 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर (+92-3061335479) से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें करीब 1 मिनट 11 सेकंड तक धमकियां दी गईं। पुलिस ने आरोपी अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है।
2022 में डल्ला को आतंकी घोषित किया गया
बता दें कि, केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2022 में डल्ला को आतंकी घोषित किया। डल्ला पर देश भर में 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। डल्ला के गैंग में 300 से अधिक मैंबर एक्टिव हैं।
खेती करते थे डल्ला के पिता- पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद उसका आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) अर्श डल्ला ही चला रहा है। डल्ला का जन्म 1996 में मोगा के गांव डाला में हुआ था। उसके पिता चरणजीत सिंह गिल एक आम किसान थे, जोकि ठेके पर जमीन लेकर खेती करते थे। डल्ला शुरू से आपराधिक संगत में नहीं था।
आर्थिक तंगी से प्राइवेट स्कूल छोड़ा- अर्श डल्ला ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई मोगा के सेक्रेड हार्ट स्कूल से की। उसका छोटा भाई भी उसके साथ पढ़ता था। आर्थिक तंगी के चलते 10वीं के बाद 12वीं तक की पढ़ाई डल्ला ने अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से की।
दोस्तों के साथ झगड़ा करने पर पहली FIR हुई- 12वीं के बाद अर्श डल्ला ने भारत में पढ़ाई नहीं की। इस दौरान डल्ला की संगत बुरी हुई तो उसके लड़ाई-झगड़े भी होने लगे। पहली बार अर्श ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोगा में एक झगड़ा किया था, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद डल्ला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विदेश से लौट मोगा में की गैंगस्टर सुक्खा लम्मा की हत्या- परिवार ने अर्श को किसी तरह से विदेश भेज दिया। जब विदेश गया तो उसकी मोगा के बदमाश सुक्खा लम्मा के साथ किसी बात को लेकर दुश्मनी हो गई। इसके बाद वह विदेश से भारत लौट आया और उसने सुक्खा लम्मा की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
सुक्खा अपने एरिया में काफी प्रभाव रखता था। यह पहली हत्या थी, जोकि अर्श द्वारा की गई थी। डल्ला ने लम्मा की हत्या के बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट से कई लोगों से उगाही की और फिरौतियां मांगीं। लम्मा का नाम सुनकर लोगों ने फिरौतियां दी भी।
साल 2020 में ही डल्ला दोबारा विदेश भाग गया था। इसके बाद कनाडा से मोगा के चर्चित कारोबारी सुपर शाइन जींस शोरूम के मालिक जितेंद्र उर्फ पिंका (45) की गोली मारकर हत्या करवाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह लम्मा ने फेसबुक पर ली थी। जांच में पता चला कि हत्या अर्श ने करवाई थी, लेकिन जिम्मेदारी लम्मा के अकाउंट से ली गई।
राजस्थान की लड़की से पेपर मैरिज कर भागा विदेश- सुक्खा की हत्या के बाद डल्ला की मोगा में दुश्मनी बढ़ गई थी। इसके बाद डल्ला ने उगाही के पैसों से विदेश भागने का प्लान बनाया। विदेश भागने में उसकी मदद खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के गुर्गों ने की थी। उसने राजस्थान की एक लड़की से पेपर मैरिज की और जालंधर से एक फेक पासपोर्ट बनवाया।
पेपर मैरिज के प्रूफ लगाकर वह किसी तरह कनाडा भाग गया और सरे में जाकर शरण ले ली। कनाडा पहुंचते ही वह खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के संपर्क में आ गया था। बाद में कनाडा के सरे में ही अर्श डल्ला की एक बेटी हुई।
अर्श के भाई बलदीप सिंह की भी गिरफ्तारी हुई- वहां से डल्ला ने एक-एक कर पूरे देश में वारदातें करवानी शुरू कीं। इस दौरान अर्श के भाई बलदीप सिंह की भी गिरफ्तारी हुई। जब बलदीप सिंह जमानत पर लौटा तो वह अपनी मां के साथ कनाडा भाग गया और वहां से कभी नहीं लौटा।
डल्ला पर करीब 70 से ज्यादा मामले दर्ज- पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, पूरे देश में डल्ला पर करीब 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस पंजाब में दर्ज हैं, जिसकी गिनती 50 है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने साल 2022 में डल्ला को आतंकी घोषित किया। गैंगस्टर और खालिस्तान टाइगर फोर्स ऑपरेटिव डल्ला को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों में आतंकी घोषित किया गया था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments