Thursday, September 3, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में चिकन शॉप पर मोबाइल चार्जर को लेकर झगड़ा:दुकान संचालक पर...

जालंधर में चिकन शॉप पर मोबाइल चार्जर को लेकर झगड़ा:दुकान संचालक पर तानी पिस्तौल, मारपीट और तोड़फोड़ की

जालंधर के शामा चिकन कॉर्नर पर एक मोबाइल चार्जर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप में बदल गया।

दुकान पर एक ग्राहक अपना चार्जर भूल गया था, जिसे लेकर भारी संख्या में आए युवकों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
आरोप है कि हमलावरों ने दुकानदारों पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और तोड़फोड़ की। इस दौरान बिरयानी जमीन पर गिर गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया।
दुकानदार फैजान के अनुसार, वीरवार को दुकान पर आए कुछ युवकों का चार्जर रह गया था। शुक्रवार वे युवक वापस आए और अपने चार्जर के बदले दूसरे का चार्जर लेने की जिद करने लगे। हालांकि चार्जर के मुद्दे पर पहले ही बातचीत हो गई थी।
दुकान मालिक ने दी जानकारी ।
दुकान मालिक ने दी जानकारी ।
पिस्तौल से डराने का आरोप
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके एक कर्मचारी को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान हमलावरों ने दुकानदार के माथे पर पिस्तौल तक तान दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर तोड़फोड़ करते रहे। दुकान का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। लोगों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन दुकानदारों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी (दानिश) को पकड़ लिया है।
पुलिस की कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम और ड्यूटी अफसर ने बारीकी से जांच की है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है। दुकानदारों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular