Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsपंजाब- VIDEO बनाकर महिला ने जहर निगला:बोली-मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच...

पंजाब- VIDEO बनाकर महिला ने जहर निगला:बोली-मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा, रंगरलियां मनाकर छोड़ा

पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने वीडियो बनाकर जहर निगल लिया।

वीडियो में महिला ने जंडियाली गांव के पूर्व सरपंच पर जिंदगी बर्बाद करने और उसके नाम पर कर्ज लेने का आरोप लगाया। महिला एक बोतल से गिलास में कुछ डालती है और पानी मिलाकर पी जाती है।
महिला को गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
वीडियो में महिला ने अपना नाम मनजीत कौर बताया। जहर निगलने के बाद महिला कहती है- तुझे क्या लगता था कि मैं तुम्हारे लिए मर नहीं सकती। लो अब मैं जहर निगल रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। ये मुझे 7 साल पहले मोहाली ले गया था। वहीं पर मेरे साथ लिव इन में रहता था। अब रंगरलियां मनाकर छोड़ गया है।
महिला कहती है कि पूर्व सरपंच के चलते मैं अब न ही मायके की रही न ही ससुराल की। महिला पूर्व सरपंच के घर को ही अपना ससुराल बता रही है।
जहर निगलने से पहले बोतल दिखाती महिला।
जहर निगलने से पहले बोतल दिखाती महिला।
जानिए वीडियो में महिला ने क्या कहा..
  • मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं- जी ले तू अब सुखी होकर। तुझे ऐसा लगता था ना, मैं तेरे लिए मर नहीं सकती हूं, मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं। खुश हो जाना अपनी जिंदगी के बीच। अब खुश रह, आजाद है तू अब मेरे से। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। मनजीत कौर वासी गांव सुनड़ा राजपूताआज से 7-8 साल पहले मुझे जंडियाली का सरपंच पूर्व सरपंच फगवाड़ा से फ्रॉड करके मोहाली ले गया था।
  • मेरे साथ लिव इन में रहकर जिंदगी बर्बाद कर दी- 7-8 साल मेरे साथ रहकर वहां से भी फ्रॉड करके मेरी जिंदगी खराब करके अपने घर आ गया। अब मेरे पास ना मेरा मायका परिवार है ना मेरा ससुराल परिवार है। मुझे लोग ताने दे रहे हैं कि रंगरलियां मनाकर तू गांव वापस आ गई है। जो मैं नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैं सुसाइड करने जा रही हूं।
रोते हुए जहर निगलती रही महिला। उसने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने उसको बर्बाद कर दिया, जिसके चलते ये कदम उठा रही है।
रोते हुए जहर निगलती रही महिला। उसने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने उसको बर्बाद कर दिया, जिसके चलते ये कदम उठा रही है।
  • दूसरी महिला को भी बच्चा पैदा कर छोड़ आया – महिला वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। इस जुर्म के बीच इसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रह कर बच्चा पैदा करके घर आ गया। इन्होंने उसको अपना लिया। अब मेरी लाइफ खराब करके अपने घर आ गया। फिर इन्होंने अपना लिया।
  • मौत के बाद मेरे परिवार को तंग न किया जाए- बब्बी की पत्नी को कोई मतलब नहीं कि ये किसी की जिंदगी खराब करके क्यों आया। पहले यहा से क्यों लेकर गया इनको कोई मतलब नहीं किसी की जिंदगी के साथ। मेरी प्रशासन से विनती है कि मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी परिवार के मेंबर को परेशान न किया जाए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments