Wednesday, September 2, 2026
HomeLatest NewsAmritsar में परिवार ने पुलिस पर किया पथराव, थाना धमाके के संदिग्ध...

Amritsar में परिवार ने पुलिस पर किया पथराव, थाना धमाके के संदिग्ध को छुड़ाने के लिए आए थे 10 लोग

अमृतसर में भिंडी सैदां थाना धमाके के संदिग्ध मनजीत सिंह से पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर उसके परिवार और साथियों ने ईंट-पत्थर बरसाए।

थाना भिंडी सैदां पर 30 मार्च की रात धमाका करने के मामले में संदिग्ध से पूछताछ करने पहुंची पुलिस पार्टी पर उसके परिवार के सदस्यों ने ईंट पत्थर बरसाए और पुलिस की घेराबंदी से आरोपित मनजीत सिंह को छुड़ाकर ले गए।
घटना में दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उक्त घटना को लेकर पुलिस अधिकारी सोमवार को बचते रहे। किसी ने मामले को स्पष्ट नहीं किया। पता चला है कि थाना भिंडी सैदां में पुलिस ने दस आरोपितों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक एफआइआर मनजीत सिंह, उसकी मां राज कौर, भाई जुगराज सिंह उर्फ बाऊ, रिश्तेदार रेशम सिंह, सन्नी सिंह, सुखचैन सिंह की पत्नी जगीर कौर सहित दस लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। मनजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कुल 14 केस दर्ज हैं। इसी साल फरवरी में वह जमानत पर जेल से लौटा है।
पता चला है कि 30 मार्च की रात थाना भिंडी सैदां पर धमाका करने वाले आरोपितों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मनजीत कुछ दिन पहले ही जेल से लौटा है। सोमवार सुबह पुलिस उससे पूछताछ करने उसके घर पहुंची। जैसे ही परिवार और रिश्तेदारों को पता चला तो वह पुलिस का विरोध करने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी करके उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर घरों की छतों पर चढ़कर पुलिस पर ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। पुलिस ने जब बचाव करना शुरू किया तो आरोपित पुलिस की घेराबंदी से भाग निकला। इस पत्थरबाजी में कांस्टेबल जतिंदर सिंह और कांस्टेबल साहिल जख्मी हो गए।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular