Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में दो पक्षों में चले तेजधार हथियार:पुरानी रंजिश में विवाद, बुजुर्ग...

Jalandhar में दो पक्षों में चले तेजधार हथियार:पुरानी रंजिश में विवाद, बुजुर्ग घायल, नशा तस्करी की शिकायत करने पर हमले का आरोप

जालंधर के कबीर नगर इलाके में ई-रिक्शा मोड़ने और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गया।

इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर तेजधार हथियारों और लोहे के पंपों से हमला कर दिया, जिसमें ई-रिक्शा चालक और उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने सरेआम गुंडागर्दी की और उनके सिर पर वार किए। घटना के बाद घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी मिलीभगत और सुनवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए।
10-12 युवकों को इकट्ठा कर किया हमला
जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब ई-रिक्शा मोड़ने को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों के साथ उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने करीब 10-12 युवकों को इकट्ठा कर लिया और हथियारों के साथ हमला बोल दिया।
पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने बेटे और 8 साल के पोते के साथ जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। हमलावरों के हाथों में तेजधार दातर और लोहे के भारी पंप थे। आरोप है कि हमलावरों ने सीधे सिर को निशाना बनाकर वार किए। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उनकी बहू, जो गर्भवती है, उसके सामने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और उनके परिवार को जान से मारने की कोशिश की गई।
योजनाबद्ध तरीके से किया गया हमला
पीड़ित परिवार का दावा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर इलाके में नशे (चिट्टे) के कारोबार में संलिप्त हैं और पहले भी उनके साथ विवाद कर चुके हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए।
पीड़ितों ने कहा कि पुलिस उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें ही डरा-धमकाकर वापस भेज देती है। उनका आरोप है कि पैसे और रसूख के चलते पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। बुजुर्ग ने भावुक होते हुए कहा कि गरीब बंदे की कोई सुनवाई नहीं है और पुलिस अधिकारी समझौता करने का दबाव बनाते हैं।
सिविल अस्पताल में घायलों ने बताया कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें अब भी धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद गवाहों के आधार पर हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments