Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsLucky Oberoi Murder Case: अमृतसर, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर में की पुलिस...

Lucky Oberoi Murder Case: अमृतसर, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर में की पुलिस की ताबड़तोड़ Raid

लक्की ओबेरॉय हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस में पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड में बड़ा ऑप्रेशन शुरू कर दिया है।

लक्की ओबेरॉय हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस में पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड में बड़ा ऑप्रेशन शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अमृतार, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर जिलों में ताबड़तोड़ रेड कर रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा है और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में शरण ले रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटेड ऑपरेशन शुरू किया है। तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सी.डी.आर.), रहे. सी. टी. वी. फुटेज और सोशल नेटवर्क एनालिसिस के जरिए आरोपों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी को कुछ स्थानीय अपराधियों और जान-पहचान वालों की मदद मिल रही है। इस नैटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी के करीबी लोगों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि कुछ को औपचारिक रूप से राउंडप कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने पहले अमृतसर, फिर नवांशहर और इसके बाद लुधियाना व होशियारपुर की ओर मूवमैंट की है। पुलिस  को विभिन्न जिलों में ऐसे इनपुर मिले हैं, जिनके आधार पर देर रात तक दबिशें दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों, हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, ताकि आरोपी की फरारी के सभी रास्ते बंद किए जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments