Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsसोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर के Latest Rate

सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर के Latest Rate

घरेलू वायदा बाजार में एक बार फिर सोना और चांदी निवेशकों को चौंकाते नजर आ रहे हैं।

मंगलवार, 27 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी ने एक ही दिन में 21,000 रुपये की छलांग लगा दी।
MCX पर सोने का हाल
एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,674 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,56,037 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 9:55 बजे गोल्ड फ्यूचर करीब 1,58,310 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया, यानी इसमें लगभग 2300 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,59,820 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया।
चांदी में जबरदस्त उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर करीब 3,56,661 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। यह पिछले बंद भाव से लगभग 21,000 रुपये अधिक है। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 3,59,800 रुपये प्रति किलो का हाई स्तर छू लिया।
Gold Price TodayGold Price Today
क्यों बढ़ रही हैं कीमती धातुओं की कीमतें?
बाजार जानकारों के मुताबिक,
वैश्विक बाजारों में मजबूती
डॉलर में उतार-चढ़ाव
सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग
जैसे कारणों से सोना-चांदी दोनों में खरीदारी बढ़ी है।
आज आपके शहर में सोने का ताजा रेट
(GoodReturns के अनुसार, प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,62,100
22 कैरेट: ₹1,48,600
18 कैरेट: ₹1,21,610
मुंबई
24 कैरेट: ₹1,61,950
22 कैरेट: ₹1,48,450
18 कैरेट: ₹1,21,460
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,63,200
22 कैरेट: ₹1,49,600
18 कैरेट: ₹1,24,750
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,61,950
22 कैरेट: ₹1,48,450
18 कैरेट: ₹1,21,460
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,62,000
22 कैरेट: ₹1,48,500
18 कैरेट: ₹1,21,510
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,62,100
22 कैरेट: ₹1,48,600
18 कैरेट: ₹1,21,610
पटना
24 कैरेट: ₹1,62,000
22 कैरेट: ₹1,48,500
18 कैरेट: ₹1,21,510
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,61,950
22 कैरेट: ₹1,48,450
18 कैरेट: ₹1,21,460
खरीदारी से पहले जान लें ये बात
आज सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं। ऐसे में अगर आप ज्वेलरी खरीदने या निवेश का मन बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें। कीमतों में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में भी बना रह सकता है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments