Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsRohit Sharma के नाम एक और कीर्तिमान… कोहली-सचिन के साथ इस स्पेशल...

Rohit Sharma के नाम एक और कीर्तिमान… कोहली-सचिन के साथ इस स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

 भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद अब सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
में सचिन तेंदुलकर शीर्ष भारतीय हैं, जिन्होंने 664 मुकाबलों की 782 पारियों में 48.52 की औसत के साथ 34,357 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 52.46 की औसत के साथ अब तक 27,910 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 504 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 45.57 की औसत के साथ 24,064 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 505 मैच खेले हैं, जिसमें 45 से ज्यादा की औसत के साथ 20 हजार रन पूरे किए। इस दौरान रोहित 1,900 से ज्यादा चौके और 600 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।
इन खिलाड़ियों ने बनाए सर्वाधिक रन
  • सचिन तेंदुलकर – 34357 रन
  • विराट कोहली – 27910 रन
  • राहुल द्रविड़ – 24064 रन
  • रोहित शर्मा – 20018* रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में बने 14वें खिलाड़ी
दूसरी ओर रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट 14वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं जो 20 हजार रनों का आंकड़ा हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। राहुल शर्मा ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments