Thursday, August 27, 2026
HomeLatest News100 साल पुराने इयररिंग्स, मां से मिला विरासती हाथफूल…नीता अंबानी का शाही...

100 साल पुराने इयररिंग्स, मां से मिला विरासती हाथफूल…नीता अंबानी का शाही ठाठ, फोटोज वायरल

 मुकेश अंबानी फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे रईस व्यक्ति हैं।

इसकी झलक उनके परिवार के लाइफस्टाइल में देखने को मिल ही जाती है। इसी कड़ी में मिस्टर अंबानी की सबसे अमीर पत्नी नीता अंबानी ने भारत के कलाकारों और कारीगरों के सम्मान में मुंबई स्थित ईरोस के स्वदेश फ्लैगशिप स्टोर पर एक खास समारोह आयोजित किया। इसमें उन्होंने कलाकारों और कारीगरों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह में नीता अंबानी ने नीली साड़ी पहनकर आईं और अपना रॉयल रूप दिखाया। लेकिन, इस बार उनकी साड़ी से ज्यादा उनकी जूलरी ने सबका ध्यान खींच लिया। जहां 100 साल पुराने इयररिंग्स हो या फिर अपनी मां से मिला विरासती हाथफूल उनके लुक को और भी खास बना रहा था। यह हाथफूल परिवार की एक अनमोल धरोहर है।
नीता ने पीकॉक ब्लू यानी मोर-नीले रंग की बनारसी साड़ी पहनी, जिस पर बारीक मीना कारीगरी और पारंपरिक कढ़ुआ बुनाई की गई थी। इस खास मौके के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया उनका ब्लाउज पोल्की बॉर्डर, हाथ से पेंट किए गए देवी-देवताओं के चित्र वाले बटन और उनकी निजी कलेक्शन से चुने गए पुराने स्पिनेल टैसल से सजा था। इस साड़ी में नीता अंबानी एकदम महारानी वाली फील दे गईं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular