Sunday, August 16, 2026
HomeLatest NewsLudhiana: फरार नामी नशा तस्कर कर्मजीत की 68 लाख की संपत्ति जब्त

Ludhiana: फरार नामी नशा तस्कर कर्मजीत की 68 लाख की संपत्ति जब्त

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगराओं के गांव अखाड़ा में नामी नशा तस्कर की 68 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली है। आरोपी कर्मजीत सिंह उर्फ करमू के खिलाफ नशा तस्करी के 13 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। जगराओं अदालत की ओर से भी आरोपी को भगौड़ा घोषित कर रखा है।
जानकारी के अनुसार अदालत के आदेश पर पुलिस टीम जिसकी अगवाई डीएसपी सिटी जसविंदर सिंह ढींडसा कर रहे थे ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस चिपकाए और उसकी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी जसविंदर सिंह के अलावा भारी पुलिस बल गांव अखाड़ा पहुंचा और आरोपी के घर के बाहर मोर्चा संभाला। इसी दौरान थाना सदर जगराओं के एसएचओ सुरजीत सिंह ने आरोपी को भगौड़ा घोषित करने संबंधी नोटिस उसके घर के मुख्य द्वार पर चिपका दिए। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत नशा तस्करों की सूची तैयार की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एनडीपीएस एक्ट की धारा 67-एफ के तहत यह कदम उठाया गया है, ताकि नशा तस्करी से कमाई गई अवैध संपत्ति को जब्त किया जा सके और तस्करों की कमर तोड़ी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार चल रहे कर्मजीत सिंह की तलाश तेज कर दी गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जगराओं और आसपास के गांवों में ऐसे अन्य नशा तस्करों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र में नशा तस्करी पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular