Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsJalandhar के इन इलाकों में कल रहेगा Power Cut, जानें कब आएगी...

Jalandhar के इन इलाकों में कल रहेगा Power Cut, जानें कब आएगी बिजली

 जालंधर के कई इलाकों में रविवार यानी 7 नवंबर पावर कट लगाया जाएगा।

दरअसल, कल 66 केवी चारा मंडी सबस्टेशन में मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी आउटगोइंग फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
प्रभावित फीडर
रविवार को पावर कट लगने से 11 केवी रविदास भवन, 11 केवी दशहरा ग्राउंड, 11 केवी विश्वकर्मा मंदिर, 11 केवी BM1, 11 केवी राजपूत नगर, 11 केवी मॉडल हाउस, 11 केवी भार्गो कैंप और 11 केवी नकोदर रोड प्रभावित फीडर रहेंगे।
इन इलाकों में लगेगा पावर कट
विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बूटा पिंड, बूटा मंडी, श्री रविदास चौक, मॉडल हाउस, संत नगर, आजाद नगर तक पावर कट रहेगा। इसके अलावा भार्गो कैंप, नकोदर रोड, आबादपुरा, लिंक कॉलोनी, लिंक रोड लाजपत नगर, डी मार्ट, पासपोर्ट ऑफिस और आस-पास के इलाकों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular