Thursday, August 27, 2026
HomeLatest News‘Dhurandhar’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, Ranveer Singh...

‘Dhurandhar’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, Ranveer Singh की किस्मत चमकने के आसार!

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

लंबे समय से एक बड़ी हिट का इंतज़ार कर रहे रणवीर के लिए यह फिल्म उम्मीदों का नया दरवाज़ा खोल रही है। बता दें कि पहले ही दिन लगभग 27 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग के साथ फिल्म ने साबित कर दिया है कि दर्शकों में इसके प्रति जबरदस्त उत्सुकता थी। निर्देशक आदित्य धर की इस दमदार एक्शन-ड्रामा फिल्म को रिलीज से पहले ही चर्चा मिल रही थी, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह छावा और सैयारा जैसी इस साल की बड़ी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
नॉर्थ से साउथ… हर जगह मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स
‘धुरंधर’ की खास बात यह रही कि सिर्फ हिंदी बेल्ट ही नहीं, बल्कि साउथ के दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया है। देशभर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बेहद मजबूत रही। दिल्ली-एनसीआर में 40%, मुंबई में 34%, और पुणे में 35% सीटें भरीं। जयपुर और लखनऊ में भी दर्शकों ने फिल्म को हाथोंहाथ लिया, जहां 40% ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। वहीं मध्य भारत में भोपाल में 29% तक दर्शक पहुंचे। साउथ में भी फिल्म ने तगड़ी पकड़ बनाई। चेन्नई और हैदराबाद दोनों जगह 34%, जबकि बेंगलुरु में 35% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने पूरे देश में एक समान प्रभाव छोड़ा है।
सीक्वल का एलान… धुरंधर 2 आएगी अगले साल
फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च 2026 को रिलीज करने की तैयारी है। तीन घंटे 34 मिनट की इस पहली फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी अभिनेता अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन ने अपनी भूमिकाओं में बेहतरीन काम करके कहानी को और प्रभावी बनाया है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को सकारात्मक रिव्यू दिए हैं, जिससे इसके बिज़नेस को और बढ़ावा मिल सकता है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular