Wednesday, October 21, 2026
HomeLatest NewsPunjab Government का छात्रों के लिए बड़ा कदम, विदेश में पढ़ाई का...

Punjab Government का छात्रों के लिए बड़ा कदम, विदेश में पढ़ाई का सपना होगा साकार

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेस करते हुए माजिक न्यायसा

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेस करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है. इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी साझा की.

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में वृद्धी

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को वर्षों से चले आ रहे विवादों और अनियमितताओं से बाहर निकाला है. फंडों की हेराफेरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और अब एक-एक रुपया सीधे जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च हो रहा है. 2022 में 1,76,842 विद्यार्थियों ने इस योजना का लाभ लिया था. आज यह संख्या बढ़कर 2,37,456 तक पहुंच गई है. केवल तीन वर्षों में 35% की वृद्धि हुई है. पिछले 5 वर्षों के शासन काल में केवल 3.71 लाख विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति मिली थी, जबकि मौजूदा तीन वर्षों में 6.78 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका हैं.
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular