Wednesday, October 21, 2026
HomeLatest NewsAmritsar: जाली वसीयत तैयार करने के मामले में सब-रजिस्ट्रार समेत 6 लोगों...

Amritsar: जाली वसीयत तैयार करने के मामले में सब-रजिस्ट्रार समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

इकबाल कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी डेरा बाबा नानक गुरदासपुर ने पुलिस को बताया है के कुछ लोगों द्वारा सरकारी अधिकारियों

इकबाल कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी डेरा बाबा नानक गुरदासपुर ने पुलिस को बताया है के कुछ लोगों द्वारा सरकारी अधिकारियों के साथ मिली भगत कर जाली वसीयत तैयार की गई है। इस संबंध में हर फूल सिंह सब रजिस्टार रमदास जगजीत सिंह तकनीकी सहायक सब तहसील रमदास, गुरदयाल सिंह निवासी गांव पबारैली जिला गुरदासपुर, यशपाल सिंह निवासी गांव पबारैली सरवन सिंह निवासी मलकपुर और हरपाल सिंह निवासी मलकपुर को आरोपी पाया गया है। इकबाल कौर द्वारा पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी। उन्होंने इस मामले की एसडीएम अजनाला से जांच करवाई है। शिकायत में कहा गया था कि कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मिलकर वसीयत तैयार की गई जिसमें उनके हस्ताक्षर जाली किए गए। पुराने मुख्तियार नामा से फोटो को भी पेस्ट किया गया था। इस मामले की फोरैसिक जांच भी करवाई गई। जांच में भी सब कुछ साफ हो गया। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया। थाना रमदास में केस दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular