Wednesday, October 21, 2026
HomeLatest Newsपेट्रोल पंप पर पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से चल रही मनमर्जी, तस्वीरें...

पेट्रोल पंप पर पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से चल रही मनमर्जी, तस्वीरें बयां कर रही हालात

शहर के पैट्रोल पंप डीलर केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

शहर के पैट्रोल पंप डीलर केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिकतर पैट्रोल पंपों पर तैनात कर्मचारी न केवल बिना वर्दी पहने वाहनों में तेल और हवा भरने की ड्यूटी अदा कर तेल कंपनियों के नियमों एवं शर्तों को मुंह चिढ़ाने का काम कर रहे हैं बल्कि सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी के बावजूद प्लास्टिक की बोतलों में पैट्रोल भरने के गैर-कानूनी कार्य को अंजाम देने जैसा गंभीर अपराध भी कर रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा पैट्रोल पंप डीलरों को जारी अहम निर्देशों में प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल भरने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है लेकिन बावजूद इसके अधिकतर डीलर बेखौफ होकर पाबंदीशुदा प्लास्टिक की बोतलों में पैट्रोल की गैर कानूनी बिक्री कर महानगर के लॉ एंड ऑर्डर को ठेंगा दिखा रहे हैं।
वहीं पैट्रोल पंपों पर तैनात कारिंदे बिना वर्दी पहने ही ड्यूटी करके तेल कंपनियों द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे में चिंता का विषय है जिला प्रशासन और संबंधित तेल कम्पनियों के अधिकारी इस सारे घटनाक्रम में मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं जिसे लेकर अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ सवालिया निशान खड़े होने सहित लापरवाह पैट्रोल पंप डीलरो के साथ अधिकारियों की मिलीभगत होने की चर्चाएं जो पकड़ने लगी हैं।
पंजाब केसरी के छायाकार द्वारा कैमरे में कैद की गई तस्वीरें इस सच्चाई को बयां कर रही हैं कि कैसे राहों रोड स्थित इंडियन ऑयल कंपनी से संबंधित पैट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी बिना वर्दी के वाहनों में तेल भर रहा है तो वहीं कुछ अन्य पैट्रोल पंपों पर वाहनों में हवा भरने दौरान कर्मचारी, प्लास्टिक की बोतल में पैट्रोल भरने सहित पैट्रोल पम्प पर फैली गंदगी केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को हवा में उड़ा रहे हैं।
petrol pump
पैट्रोल पम्पों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, मौसम के मुताबिक ठंडा या गरम पीने वाला आर.ओ. युक्त पानी, फर्स्ट एड सेवाएं, एवं डीलर द्वारा प्लास्टिक की बोतल में पैट्रोल भरने पर जिला प्रशासन द्वारा तेल कम्पनियों के अधिकारियों द्वारा संबंधित डीलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने सहित भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है लेकिन अधिकारियों की नालायकी के कारण लापरवाह पैट्रोल पम्पो के डीलरो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular