पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब हो गई है. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकावट और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर, उनकी जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है. उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है और उनके पल्स रेट में सुधार हुआ है.मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.


