Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsCM Mann ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत...

CM Mann ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को बाढ़ प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को राहत और बचाव कार्यो में और तेजी लाने के साथ-साथ बाढ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को बाढ़ प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को राहत और बचाव कार्यो में और तेजी लाने के साथ-साथ बाढ़ के कारण डूबे हुए गांवों में फंसे परिवारों को सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकस्मिक दौरा किया, जिसके दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें बाढ़ के कारण खड़ी फसलों, मकानों, सार्वजनिक इमारतों और पशुधन को हुए नुक्सान की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी सरकार की ओर से लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर चुकी है।
मान ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में लोगों को बाहर निकालने के लिए वचनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और निकासी कार्य युद्धस्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की निकासी के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए परिवारों को हरसंभव सहायता देने की अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राहत, बचाव और निकासी कार्यो की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए दवाइयों और चारे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर घटते ही विशेष गिरदावरी की जाएगी ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के कारण हुए प्रत्येक नुकसान की भरपाई करेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular