Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsCM Mann आज फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

CM Mann आज फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान के चलते कई जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है।

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान के चलते कई जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। राज्य सरकार लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लेना है। वे उन राहत केंद्रों पर भी जाएंगे, जहां बाढ़ से प्रभावित परिवार अस्थायी तौर पर शरण लिए हुए हैं। माना जा रहा है कि सीएम मान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राहत सामग्री वितरण, मेडिकल सुविधाओं और बचाव कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।
प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी
बाढ़ की वजह से फिरोजपुर और आसपास के गांवों में कई घर पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। वही खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं और मवेशियों को बचाने में ग्रामीणों को मुश्किलें आ रही हैं। राज्य सरकार ने पहले ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को खाने-पीने का सामान, दवाइयां और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराए जाएं।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मान बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर सीधे तौर पर ग्रामीणों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। सरकार का कहना है कि किसी भी परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
इससे पहले भी मुख्यमंत्री राज्य के अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नदियों के किनारे कमजोर हो रहे बांधों और तटबंधों को मजबूत किया जाए ताकि पानी की और तबाही न हो।
फिरोजपुर का यह दौरा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि यहां हालात अधिक गंभीर बताए जा रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी से राहत कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे और उनकी परेशानियों का जल्द समाधान होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments