Wednesday, October 14, 2026
HomeLatest News'3 Idiots' फिल्म के इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री...

‘3 Idiots’ फिल्म के इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है।

फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार, 18 अगस्त 2025 को मुंबई के ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके निधन का कारण सामने नहीं आया है। उनके जाने से बॉलीवुड और मराठी सिनेमा दोनों ही जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

आर्मी से एक्टिंग तक का सफर

अच्युत पोतदार फिल्मों में आने से पहले भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में भी काम किया। लेकिन अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें सिनेमा की दुनिया की ओर खींच लिया। 1980 के दशक में उन्होंने फिल्मों और टीवी शोज में अभिनय की शुरुआत की और देखते ही देखते उन्होंने चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

3 इडियट्स से हुए घर-घर में मशहूर

राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में उन्होंने एक सख्त प्रोफेसर का रोल निभाया था। उनका संवाद “क्या बात है” आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है और सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाता है।
इसके अलावा वे परिंदा, दामिनी, इंसाफ, लगे रहो मुन्नाभाई, परिणीता, रंगीला, दागः द फायर और चमत्कार जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का अहम हिस्सा रहे।

टीवी की दुनिया में भी छोड़ी छाप

अच्युत पोतदार ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने वागले की दुनिया, माझा होशील ना, मिसेज तेंदुलकर और भारत की खोज जैसे चर्चित सीरियल्स में काम किया।

इंडस्ट्री और फैंस में शोक

उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उन्हें एक विनम्र, सच्चे और समर्पित कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं। अच्युत पोतदार का योगदान भारतीय सिनेमा में अमूल्य है और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular