Sunday, August 9, 2026
HomeLatest Newsबिहार से जालंधर गांजा सप्लाई करने वाली लेडी गैंग का पर्दाफाश

बिहार से जालंधर गांजा सप्लाई करने वाली लेडी गैंग का पर्दाफाश

बिहार से जालंधर गांजे की सप्लाई करने वाली लेडी गैंग के कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीनों से 10 किलो से भी ज्यादा गांजा मिला है।

 बिहार से जालंधर गांजे की सप्लाई करने वाली लेडी गैंग के कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीनों से 10 किलो से भी ज्यादा गांजा मिला है। थाना तीन की पुलिस ने महिलाएं पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते ए.सी.पी. नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से कुछ महिलाएं जालंधर में गांजा सप्लाई कर रही है जो अब भी रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतर कर जालंधर में सप्लाई देने की फिराक में है। पुलिस के तुरंत हरकत में आते हुए ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी कर ली। इस दौरान तीन महिलाओं को हाथ में बैग पकड़े आते देख कर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो महिलाओं ने भागने की कोशिश की लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने तीनों महिलाओं को काबू कर लिया। पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो तीनों के बैग में से कुल 10 किलो 27 27 ग्राम गांजा मिला।
उक्त आरोपी महिलाओं की पहचान शांति देवी पत्नी जोगी साईं निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, रिंकू देवी पत्नी देवू साहनी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार और मीना देवी पत्नी कपूरी राम निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। जांच में पता लगा कि वह जालंधर के कुछ लोगों की मदद से यहां गांजा सप्लाई करने आई थी और इससे पहले भी पंजाब भर में सप्लाई दे चुकी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें रिमांड पर लिया है। थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह ने कहा कि रिमांड दौरान महिलाओं के लोकल लिंक खंगाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का पूरा ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular