Sunday, August 9, 2026
HomeLatest Newsफिर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम, 40 दिन की मिली...

फिर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल; 15 अगस्त को है जन्मदिन

साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं।

साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। इस बार उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। आपको बता दें कि मंगलवार सुबह 7 बजे राम रहीम को सुनारिया जेल (रोहतक) से बाहर लाया गया और दो गाड़ियों के काफिले के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना किया गया।
हनीप्रीत और डेरे के चेयरमैन पहुंचे जेल लेने
राम रहीम को लेने के लिए सिरसा से पहुंची टीम में हनीप्रीत, डेरा चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू शामिल थे। बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को जेल से बाहर निकाल कर सिरसा ले जाया गया।
15 अगस्त को जन्मदिन, रक्षाबंधन के बाद समारोह की तैयारी
राम रहीम का जन्मदिन 15 अगस्त को होता है। जानकारी के अनुसार, डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले भी राम रहीम अपने जन्मदिन या त्योहारों के आसपास पैरोल पर बाहर आता रहा है।
2017 से अब तक 14वीं बार जेल से बाहर
राम रहीम के लिए पैरोल पर बाहर आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी लोग पैरोल पर जेल से बाहर आ चुके हैं। जब राम रहीम पहली बार 21 दिन की फर्लो पर बाहर आया था, तब 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था। इससे पहले फरवरी महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था।
किस मामले में काट रहा सजा
डेरा प्रमुख अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सज़ा काट रहे हैं। बता दें कि 25 अगस्त, 2017 को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया था। उन्हें 20-20 साल की दो सज़ाएँ सुनाई गईं। वह वर्तमान में एक पत्रकार के बलात्कार और हत्या के मामले में अपनी सज़ा काट रहे हैं।
पैरोल और फरलो का अंतर
पैरोल: सजा में शामिल नहीं होती, विशिष्ट कारणों (परिवार, स्वास्थ्य, धार्मिक आयोजन) के लिए दी जाती है।
फरलो: सजा में शामिल होती है, अच्छे व्यवहार पर नियमित अंतराल में मिलने वाली छुट्टी होती है। राम रहीम को दोनों ही प्रक्रियाओं के तहत कई बार रिहाई मिल चुकी है।
चुनावों के दौरान अक्सर मिलती है छुट्टी
राम रहीम को पहले भी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली चुनावों से पहले पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आते देखा गया है। इसे लेकर राजनीतिक बहस भी होती रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular