Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsपूर्व गर्वनर Satya Pal Malik का निधन, लंबे समय से चल...

पूर्व गर्वनर Satya Pal Malik का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक का आज यानि मंगलवार को निधन हो गया।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी पूर्व गवर्नर के एक्स हैंडल से ही दी गई है। इसमें लिखा गया कि ‘पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे।’ पिछले कुछ समय से उन्हें ICU में रखा गया था। उस दौरान उनकी मौत की अफवाहें भी सामने आई थीं।

मई से थे अस्पताल में भर्ती

सत्यपाल मलिक का पिछले कई महीनों से इलाज जारी था। इसकी जानकारी उनके एक्स हैंडल पर समय-समय पर दी जाती रही है। उसी दौरान बताया गया कि उनको किडनी की समस्या है, जिसके चलते ICU में भर्ती कराया गया था। सत्यपाल मलिक की इस बीच में कई बार हालत बिगड़ी थी। साथ ही उनके निधन की अफवाहें भी सामने आईं। इसके लिए मलिक की तरफ से कहा गया कि इस तरह की कोई भी झूठी खबर न फैलाई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments