Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsलद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान, एक अधिकारी और दो...

लद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान, एक अधिकारी और दो जवान शहीद

लद्दाख के दुरबुक इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है।

लद्दाख के दुरबुक इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारतीय सेना की एक गाड़ी पर चट्टान गिरने से एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य अधिकारी और दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। सेना की गाड़ी एक संकरी पहाड़ी सड़क से गुजर रही थी, तभी ऊपर से चट्टान गिर गई और गाड़ी उसके नीचे दब गई। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
खराब मौसम बना कारण
लद्दाख में पिछले कई दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए थे, जिन्हें सेना ने समय रहते बचाया था।
20 जुलाई को अग्निवीर भी हुआ था शहीद
20 जुलाई को अग्निवीर हरिओम नागर लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने इस बलिदान को सलाम किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान, भारतीय सशस्त्र बल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया। शोक संदेश में कहा गया, “शहीद अग्निवीर हरिओम नागर को नमन, और शोक संतप्त परिवार के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments