Sunday, August 30, 2026
HomeLatest Newsलोकसभा में स्पीकर Om Birla ने ग्रैंड मास्टर Divya Deshmukh को दी...

लोकसभा में स्पीकर Om Birla ने ग्रैंड मास्टर Divya Deshmukh को दी बधाई

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व कप-2025 जीतकर विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी।

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व कप-2025 जीतकर विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी। दिव्या शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित फिडे शतरंज महिला विश्व कप फाइनल जीत लिया है। वह यह प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इसके साथ ही, वह भारत की चौथी महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं।’
19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने हमवतन कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में हराकर खिताब जीता। दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए, अध्यक्ष ने कहा, ‘दिव्या देशमुख ने फाइनल में अपनी भारतीय साथी कोनेरू हम्पी को हराकर खिताब जीता। हमें खुशी है कि फाइनल में दोनों खिलाड़ी भारत से थीं, यह भारत के लिए बहुत खुशी की बात है।’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “हम दोनों भारतीय खिलाड़ियों को इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँचने पर बधाई देते हैं। इन दोनों भारतीय महिला खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे देश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी जीत सभी भारतीयों, विशेषकर हमारे युवाओं को बहुत प्रोत्साहन देगी।”
फिडे महिला विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार था जब दो भारतीय खिलाड़ी सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर रही थीं। इसके बाद, दोनों खिलाड़ी फ़ाइनल में भी पहुँच गईं।
सोमवार को टाईब्रेकर के पहले गेम में सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने हम्पी को बराबरी पर रोका, लेकिन दूसरे गेम में काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन पर 2.5-1.5 से जीत हासिल की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular