अगस्त का महीना छुट्टियों और मौज-मस्ती का मौका लेकर आ रहा है।
अगस्त का महीना छुट्टियों और मौज-मस्ती का मौका लेकर आ रहा है। खासकर पंजाब के बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह महीना बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि तीन दिन लगातार छुट्टियों का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस बार अगस्त में एक साथ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
लगातार तीन दिन की छुट्टियों का शेड्यूल
1. 15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
2. 16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश)
3. 17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश




