Friday, August 7, 2026
HomeLatest NewsPunjab में बदला मौसम का मिजाज… 3 जिलों में बारिश की चेतावनी

Punjab में बदला मौसम का मिजाज… 3 जिलों में बारिश की चेतावनी

पंजाब में एक बार फिर मौसम के तेवर बदलने लगे हैं।

पंजाब में एक बार फिर मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। बुधवार को जहां राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, वहीं आज मौसम विभाग ने सीमावर्ती जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का प्रभाव अब पंजाब के उत्तरी जिलों में भी दिखने लगा है। खासकर उन इलाकों में जो पहाड़ी राज्यों से सटे हुए हैं। गुरदासपुर में बुधवार शाम तक 57.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रही। इसके अलावा लुधियाना में 30.6 मिमी, फिरोजपुर में 16 मिमी, और अमृतसर में 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
हालांकि बारिश के बावजूद पंजाब के अधिकतर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुँच गया है। बठिंडा इस सूची में सबसे ऊपर रहा, जहां पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया।
28 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई की रात से पंजाब में एक नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। विशेषकर हिमाचल की सीमा से सटे जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। यह बारिश खेतीबाड़ी के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है।
प्रमुख शहरों का आज का मौसम:
अमृतसर – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
जालंधर – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
लुधियाना – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
पटियाला – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
मोहाली – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं। तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular