भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल इंगलैंड के खिलाफ खेली जा रही टैस्ट सीरीज में बतौर ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल इंगलैंड के खिलाफ खेली जा रही टैस्ट सीरीज में बतौर ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। मानचैस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंगलैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टैस्ट में राहुल ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की। वह इंगलैंड की धरती पर 1,000 टैस्ट रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। चौथे टैस्ट के पहले सैशन के 7वें ओवर में राहुल ने क्रिस वोक्स की गेंद पर चौका लगाते हुए इंगलैंड की धरती पर 1,000 टैस्ट रन पूरे किए। केएल राहुल से पहले सचिन तेंदुलकर (1,575 रन), राहुल द्रविड़ (1,376 रन), सुनील गावस्कर (1,152 रन) और विराट कोहली (1,096 रन) यह कारनामा कर चुके हैं।