Wednesday, October 14, 2026
HomeLatest News‘ओडिशा की सरकार अडानी चला रहे, गरीबों की जमीन छीनी जा रही’,...

‘ओडिशा की सरकार अडानी चला रहे, गरीबों की जमीन छीनी जा रही’, राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। भुवनेश्वर में आयोजित ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम में उन्होंने अडानी समूह, चुनाव आयोग और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ओडिशा की सरकार अडानी चला रहे हैं, और गरीब लोगों की जमीन छीनी जा रही है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा, “जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकलती है, तब अडानी और उनके परिवार के लिए रथों को रोक दिया जाता है। यह दिखाता है कि सरकार किसके इशारे पर चल रही है।” उन्होंने दावा किया कि ओडिशा सरकार अब जनता की नहीं, बल्कि 5-6 अरबपतियों, खासकर अडानी समूह के हितों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “अडानी ओडिशा सरकार चलाते हैं और अडानी ही नरेंद्र मोदी को चलाते हैं।”
गरीबों से जमीन-जंगल छीना जा रहा: राहुल गांधी 
राहुल ने आरोप लगाया कि “ओडिशा सरकार का असली काम गरीब, दलित, आदिवासी, किसान और मजदूरों से ज़मीन और संसाधन छीनना है।” उन्होंने कहा कि पहले यह काम बीजद सरकार कर रही थी, अब भाजपा सरकार वही कर रही है।
40,000 महिलाएं गायब, हर दिन 15 बलात्कार
राहुल गांधी ने कहा, “ओडिशा में 40,000 से ज़्यादा महिलाएं गायब हो चुकी हैं, लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। हर दिन औसतन 15 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल है।
चुनाव आयोग पर भी लगाया गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव ‘चोरी’ हुए अब बिहार में भी उसी तरह की साजिश की जा रही है। उनके अनुसार “महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 1 करोड़ नए वोटर जुड़ गए, जिनकी पहचान तक नहीं है। हम जब चुनाव आयोग से जानकारी मांगते हैं, तो वे नहीं देते।” राहुल का आरोप है कि चुनाव आयोग अब “बीजेपी की शाखा” की तरह काम कर रहा है और निष्पक्ष नहीं है
ओडिशा की जनता के साथ कांग्रेस खड़ी है: राहुल गांधी 
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, “यह लड़ाई सिर्फ आप ही जीत सकते हैं। ओडिशा की जनता के साथ कांग्रेस खड़ी है, यह आम लोगों और चंद अरबपतियों के बीच की लड़ाई है।”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular