Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsGangster Lakhbir Singh उर्फ Landa Group के सदस्यों को पनाह देने वाली...

Gangster Lakhbir Singh उर्फ Landa Group के सदस्यों को पनाह देने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डी.जी.पी. पंजाब द्वारा लूटपाट रोकने तथा अमन कानून की स्थिति बरकरार रखने के लिए एस.एस.पी. अजय गांधी के दिशा-निर्देशें पर एस.पी.आई. बाल कृष्ण सिंगला, डी.एस.पी.धर्मकोट

डी.जी.पी. पंजाब द्वारा लूटपाट रोकने तथा अमन कानून की स्थिति बरकरार रखने के लिए एस.एस.पी. अजय गांधी के दिशा-निर्देशें पर एस.पी.आई. बाल कृष्ण सिंगला, डी.एस.पी.धर्मकोट रमनदीप सिंह धर्मकोट की अगुवाई में एस.एच.ओ. थाना कोटईसे खां गुरविंदर सिंह भुल्लर को उस समय बड़ी सफलता मिली है, जब डा. अनिलजीत कंबोज को गोलियां मारकर घायल करने वाले गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा ग्रुप के सदस्यों को पनाह देने वाली महिला काबू करके मामला दर्ज किया गया।
इस संबंधी एस.पी.डी. बाल कृष्ण सिंगला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जब कोटईसे खां के मशहूर डा. अनिलजीत सिंह कंबोज हरबंस नर्सिग होम को उसके ही अस्पताल में 4 जुलाई को दिन दिहाड़े गोलियां मारने वाले गुरमनदीप सिंह उर्फ फौजी पुत्र बोहड़ सिंह निवासी तलवंडी सूबा सिंह जिला तरनतारन को पवनदीप कौर ने 4 जुलाई को वारदात के बाद अपने घर पनाह देकर अरोपियों की सहायता करने वाली उक्त महिला को काबू करके उसके खिलाफ थाना कोटईसे खां में मामला दर्ज किया है।
सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर 4 जुलाई को गुरमनदीप सिंह उर्फ फौजी पुत्र बोहड़ सिंह निवासी तरनतारन ने डा. अनिलजीत कंबोज पर गोलियां चलाई थीं, को पवनदीप कौर पुत्री जगतार सिंह निवासी सोढ़ा थाना सरहिंद जिला श्री फतेहगढ़ साहिब ने आरोपी गुरमनदीप सिंह उर्फ फौजी को 4 जुलाई के बाद अपने घर में पनाह दी, जो आज थाना कोटईसे खां के गांव जनेर बस अड्डा पर खड़ी किसी वाहन की प्रतीक्षा कर रही थीं, को काबू किया गया।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गई महिला को आज मानयोग अदालत में पेश करके अदालत से पुलिस रिमांड हासिल करके अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा उससे सख्ती से पूछताछ करके इस बात का पता लगाया जाएगा कि उसका उक्त गोली चलाने वाले हमलावरों से क्या संबंध थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments