Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsSanjeev Arora ने नए कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, AAP...

Sanjeev Arora ने नए कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, AAP नेताओं ने दी शुभकामनाएं

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा ने आज राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा ने आज राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस खास मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक उनके साथ मौजूद रहे।
-AAP नेताओं ने दी शुभकामनाएं
कार्यालय में पहुंचने पर संजीव अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया गया। फूलों के गुलदस्ते और मिठाइयों के साथ पार्टी के साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशी का इजहार किया।
-कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
विधायक संजीव अरोड़ा ने 3 जून को राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्य सरकार द्वारा उद्योग मंत्रालय और एनआरआई (गैर-आवासी भारतीय) मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस फेरबदल में उद्योग मंत्रालय तरुणप्रीत सिंह सोंद से वापस लिया गया है, जबकि एनआरआई मंत्रालय अब तक कुलदीप सिंह धालीवाल के अधीन था। दोनों मंत्रालय अब संजीव अरोड़ा के पास हैं।
-संजीव अरोड़ा ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीता
पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी घर पर ही खुद की पिस्तौल से गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए चुनाव आयोग ने जून में उपचुनाव कराए थे।
इस उपचुनाव में आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। अपने प्रचार के दौरान सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बनते हैं, तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने दिल खोलकर अरोड़ा को वोट दिया। अरोड़ा 10,637 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular