Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsPunjabi Films के बाद बॉलीवुड में छाईं Sonam Bajwa, ‘हाउसफुल 5’ में...

Punjabi Films के बाद बॉलीवुड में छाईं Sonam Bajwa, ‘हाउसफुल 5’ में की दमदार एंट्री

 पंजाबी सिनेमा की चमकती हुई सुपरस्टार सोनम बाजवा अब बॉलीवुड के क्षितिज पर धूम मचा रही हैं।

  पंजाबी सिनेमा की चमकती हुई सुपरस्टार सोनम बाजवा अब बॉलीवुड के क्षितिज पर धूम मचा रही हैं। कैरी ऑन जट्टा 2 और 3, हौसला रख, निक्का जैलदार और पुवाड़ा जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्मों के साथ क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी गहरी पहचान बना चुकी सोनम अब हिंदी फिल्मों में अपने करियर का एक नया और बोल्ड अध्याय लिख रही हैं।
जहाँ अधिकतर कलाकारों को बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए समय लगता है, वहीं सोनम ने अपने डेब्यू साल में ही वह कर दिखाया है जो अक्सर कई सितारों के लिए सपना मात्र होता है। हाउसफुल 5 से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत करते हुए उन्होंने दर्शकों को अपनी त्रिभाषी पकड़ – पंजाबी, हिंदी और उर्दू – और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से चौंका दिया। यह सिर्फ एक शुरुआत थी।
इसके तुरंत बाद बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी की घोषणा ने सुर्खियाँ बटोरीं। इस फिल्म में सोनम का बोल्ड और फिजिकली इंटेंस अवतार फैंस को एक नए रूप में देखने को मिलेगा। वहीं दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे के साथ वह एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी में नजर आएँगी यह भूमिका उनके अभिनय कौशल की विविधता को दर्शाती है।
बॉलीवुड में तेजी से बढ़ते इस ग्राफ के बीच सोनम ने अपने जड़ों की ओर लौटने का भी फैसला किया है। बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ के साथ वह एक संवेदनशील लेकिन शक्तिशाली महिला किरदार निभा रही हैं, जो देशभक्ति और पारिवारिक भावनाओं को बखूबी समेटे हुए है।
इस साल सोनम ने कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, और देशभक्ति ड्रामा जैसे हर बड़े सिनेमाई स्पेस में खुद को स्थापित किया है और वह भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नवोदित अभिनेत्री के तौर पर। यह न केवल उनके अभिनय की रेंज को दर्शाता है, बल्कि उनके विजन को भी जो साफ तौर पर ट्रेंड फॉलो करने में नहीं बल्कि उन्हें रचने में विश्वास रखता है।
सोनम बाजवा अब सिर्फ एक और बॉलीवुड डेब्यूटेंट नहीं हैं। वह उस नई पीढ़ी का चेहरा हैं जो भारतीय सिनेमा को भाषाओं और सीमाओं से परे ले जाने का माद्दा रखती है। उनकी स्क्रीन उपस्थिति, भाषाई पकड़, अभिनय की गहराई और चॉइस ऑफ रोल्स यह साबित करते हैं कि वह भविष्य नहीं, वर्तमान हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular