Tuesday, June 23, 2026
HomeLatest NewsLudhiana में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी...

Ludhiana में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना शहर के दुगरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

लुधियाना शहर के दुगरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 200 फीट रोड पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप सिंह की तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब कुलदीप सिंह अपने फार्महाउस से घर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार हमलावरों ने कुलदीप सिंह की गाड़ी को बीच सड़क में रोक कर उन पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुलदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही दुगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी अवनीत कौर ने बताया कि हत्यारों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।
-संभावित प्रॉपर्टी विवाद की ओर इशारा
भगत सिंह नगर गांव के सरपंच संजय तिवारी ने आशंका जताई है कि यह हत्या किसी पुराने प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह पिछले कुछ समय से कुछ विवादित जमीनों के मामलों में सक्रिय थे। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
-व्यापारियों में रोष, लोगों में भय
घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बिना किसी डर के दिनदहाड़े सरेआम हत्या को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
-एक अन्य हत्याकांड का खुलासा
इसी बीच लुधियाना पुलिस ने एक और हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, डिवीजन नंबर 6 थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में मात्र 36 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस में उपयोग में लाए गए ई-रिक्शा और बाइक भी बरामद कर लिए गए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments